KKR vs SRH Final LIVE Score, IPL 2024: कोलकाता ने 113 के ही स्कोर पर हैदराबाद को किया ढेर, रसेल ने चटके तीन विकेट
KKR vs SRH Final LIVE Score, IPL 2024: कोलकाता ने 113 के ही स्कोर पर हैदराबाद को किया ढेर, रसेल ने चटके तीन विकेट
KKR vs SRH IPL 2024 Final LIVE scorecard: जारी आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 113 रनों पर ढेर हो गई. कोलकाता ने खिताबी मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की. कोलकाता के लिए मैच में रसेल ने 3 विकेट झटके जबकि मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा को दो-दो सफलता मिली. वहीं वैभव, नरेन और वरुण 1-1 विकेट लेने में सफल रहे. हैदराबाद को फाइनल में अच्छी शुरुआत नहीं मिली और टीम ने शुरूआती दो ओवरों में दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया. हैदराबाद इन झटकों से उबर नहीं पाई और लगातरा अंतराल पर विकेट गंवाती रही. हैदराबाद के लिए पैट कमिंस 24 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उनके अलावा एडन मार्करम ने 20 रनों का पारी खेली. हैदराबाद के बल्लेबाजों ने लीग में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम से खिताबी मैच में भी ऐसी उम्मीद थी, लेकिन टीम की बल्लेबाजी आज लड़खड़ा गई.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन
Comments
Post a Comment